वृंदावन व गोविंद नगर पुलिस ने किया 6 को गिरफ्तार

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
मथुरा। वृंदावन पुलिस ने बाबा के बैग लेकर भागने वाले दो चोरों व गोविंद नगर पुलिस ने लूट की खुलासा करते हुए 4 को दबोचा है। विदित हो कि महेश चंद्र पुत्र शीतल प्रसाद निवासी छरौरा थाना वृन्दावन 456/2021 धारा 379/411 भादवि पंजीकृत कराया गया। जिसमें वादी के घर के पास स्थिति मन्दिर में रहने वाले पागल बाबा उर्फ सुमन्ता करमाकर का बैग चुराकर चोर भाग गए। सीओ सदर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में चौकी प्रभारी नयति रोहित कुमार व कांस्टेबल बृजपाल सिंह ने मुखबिर की सूचना पर लोगों के सहयोग से विजेंद्र पुत्र टीकम गुर्जर निवासी लाडपुर थाना छाता, खूबी राम पुत्र खेमचंद निवासी जैन मंदिर के सामने कस्बा व थाना शेरगढ़ को बंदी बनाया है। पुलिस ने इनके कब्जे से बाबा का थैल, वोटरकार्ड ,1350 रुपये व घटना में प्रयुक्त मो0सा0 हीरो स्पलेन्डर प्लस बिना नम्बर की बरामद की है। खूबी के खिलाफ 8 व विजेंद्र के खिलाफ तीन अभियोग दर्ज हैं। थाना गोविन्दनगर पुलिस ने लूट की घटना का 24 घण्टे से भी कम समय में अनावरण किया है।
आपको बता दें कि कुश अग्रवाल पुत्र श्री पवन अग्रवाल निवासी महाविधा कालौनी प्रथम चरण ने सूचना दी कि रात्रि चार अज्ञात बदमाशों द्वारा उसका मोबाइल फोन व 5000 रुपये धमकाकर छीन लिये हैं। अपर पुलिस अधीक्षक नगर एमपी सिंह के निर्देशन में सीओ सिटी वरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक एमपी चतुर्वेदी उप निरीक्षक अमित कुमार धर्मेंद्र सिंह भाटी व शिव वीर सिंह ने मय टीम के मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान पराग डेरी एन0एच0 19 के समीप से विशाल पुत्र स्व महेश शर्मा नि0 ग्राम बासगोई थाना सासनी जिला अलीगढ हाल नि0 सैक्टर जी गोविंद नगर मथुरा, देवेन्द्र सिंह उर्फ देबू पुत्र देशराज नि0 ग्राम नगला भूरे थाना हाईवे जनपद मथुरा हाल नि0 जी 01 सैक्टर गोविंद नगर, रजत शर्मा पुत्र सुरेन्द्र नि0 जी 01 सैक्टर थाना गोविंदनगर व रवि पुत्र नरेन्द्र सिंह निवासी गंगे कालौनी निकट कुशुम वाटिका थाना हाइवे को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने इनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल कीमत करीब 15000 रुपये व लूटे 5 हजार रुपए बरामद किए हैं।




