
युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
सहारनपुर। कोविड-19 से बचाव हेतु जहां एक और सरकार इस महामारी को लेकर सतर्क दिखाई दे रही है तो वहीं दूसरी और सहारनपुर के बीजेपी नेता प्रशासन पुलिस प्रशासन के लोग मिलजुल कर कार्य कर इस महामारी से बचाव हेतु पूर्णतया प्रयासरत हैं इसी के चलते जगह-जगह वैक्सीनेशन सेंटर बनाए जा रहे हैं जहां पर पूरी सतर्कता से कार्य किया जा रहा है और ज्यादा ज्यादा वैक्सीनेशन किया जा रहा है और लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जा रहा है इसी के चलते आज महानगर अध्यक्ष राकेश जैन गुरु नानक बॉयस स्थित वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचे और वहां पर वैक्सीनेशन का जायजा लिया और लोगों को वैक्सीन लगवाने के प्रति जागरूक भी किया उनका कहना था कि सरकार अब इस बीमारी को खत्म करने को लेकर वचन बंद है और इसीलिए ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन कराने का प्रयास चल रहा है जिससे कि यह बीमारी जल्द खत्म हो और देश में खुशहाली लौटे ।




