उत्तर प्रदेशजालौन

शव लेकर जा रही एंबुलेंस पेड़ से टकराई, एक की मौत, तीन की हालत गंभीर

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

उरई/जालौन। माधौगढ़-निर्मल अस्पताल झांसी से गुरुवार रात महिला का शव लेकर आ रही प्राइवेट एंबुलेंस जालौन जिले में कैलोर के पास पेड़ से टकरा गई। जिससे चीख-पुकार मच गई। शोरगुल सुन मौके पर ग्रामीण पहुंचे। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाल मौके पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने मृत महिला के ससुर को मृत घोषित कर दिया। ज्यादा घायल होने पर देवर, दो रिश्तेदारों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बताते चलें कि इटावा के थाना विठोली क्षेत्र के गांव कंधावली निवासी पूनम (28) पत्नी सजीव राठौर का निर्मल अस्पताल झांसी में एक सप्ताह से इलाज चल रहा था। गुरुवार रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पूनम का शव लेकर रधांवली निवासी ससुर रमेश राठौर (55) पुत्र रामनारायण राठौर, देवर सजेंश (28) पुत्र रमेश राठोर, रिसतेदार पप्पू राठोर पुत्र रामदास निवासी जालौन, एंबुलेंस चालक चिरगांव झांसी निवासी नरेंद्र पुत्र धन सिहं प्राइवेट एंबुलेंस से घर लौट रहे थे। एंबुलेंस कैलोर के पास पहुंची थी कि चालक को झपकी आ गई और एंबुलेंस खजूर के पेड़ से टकरा गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाल बीएल यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कोतवाल ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने रमेश राठोर (55) को मृत घोषित कर दिया। वहीं जयादा घायल सजेंश, पप्पू व चालक नरेंद्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button