कैरियर

शाहनवाज हुसैन : पहली जून से शुरू होगी युवा और महिला उद्यमी योजना

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि एक जून से मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना को लागू करने की तैयारी है। लाभुकों के चयन की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी। सुनिश्चित किया जाएगा कि चयन प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरा करने के साथ लाभुकों को सहायता राशि की उपलब्धता अविलंब हो।

युवा और महिलाओं में उद्यमिता को बढ़ावा देने के मकसद से प्रस्तावित इन योजनाओं के तहत अभ्यर्थियों के आवेदन और उसके निष्पादन के लिए ऑनलाइन पोर्टल बनाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। उद्योग मंत्री ने इसका प्रजेंटेशन देखा। इसके अलावा उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए पहले से चल रही दो योजनाओं मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति-जनजाति एवं अति पिछड़ा वर्ग उद्यमी योजनाओं के तहत भी नए सिरे से आवेदन मंगाए जाएंगे।

यह पात्रता है जरूरी

मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना के लिए पात्रता सभी वर्गों की बिहार की निवासी महिलाओं के लिए है। साथ ही, 12वीं या इंटरमीडिएट पास हो। वहीं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के लिए पात्रता है कि आवेदन कर्ता पुरुष सामान्य और पिछड़ा वर्ग से हो और बिहार निवासी होने के साथ 12वीं पास हो।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button