शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारण सैकड़ों बीघा फसल जलकर खाक

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
फतेहपुर। शहर के सनगांव में आज उस समय अफरा-तफरी मच गई जिस समय शॉर्ट सर्किट होने से गेहूं की खड़ी फसल पर आग लग गई वही ग्रामीणों ने बताया कि शार्ट सर्किट होने से लम सम डेढ़ सौ बीघा खड़ी फसल जलकर खाक हो गई और फायर ब्रिगेड को सूचना देने के बावजूद भी हैं फायर विकेट मौके पर नहीं पहुंच सकी ग्रामीणों ने एक दूसरे की मदद से सैकड़ों बीगे कौशल पर लगी आग को बुझाने का भरपूर प्रयास किया परंतु आग की लपटें इतना तेज थी कि देखते ही देखते आग ने विशाल रूप ले लिया और लम सम 150 बीघे खड़ी फसल को जलाकर खाक कर दिया 1 किसानों ने बताया कि कई बार फायर विकेट स्टेशन पर फोन लगाकर जानकारी दी गई परंतु सा समय फायर ब्रिगेड की गाड़ी ना पहुंचने से देखते ही देखते आग ने अपना विशाल रूप धारण कर लिया और अपनी चपेट में खड़ी गेहूं की फसल को ले लिया वही सूचना मिलने पर सदर तहसीलदार विदुषी सिंह ने मौके का निरीक्षण करते हुए बताया कि लेखपाल कानूनगो द्वारा खेत की पैमाइश की जा रही है पूरी पैमाइश होने पर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि लम सम कितनी फसल जलकर खाक हुई है साथ ही उन्होंने बताया कि रास्ता साफ ना होने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर देर से पहुंच चुकी है यदि कर्मचारियों द्वारा लापरवाही की गई होगी तो उनके ऊपर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।




