श्याम ब्लड बैंक मे ओ नेगेटिव रक्तदान करते सर्व फॉर ह्यूमैनिटी के एक्टिव मेंबर योगेश कुमार यादव

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
फतेहपुर : मरीज बृजेश पुत्र रामसजीवन निवासी ग्राम लहँगी पोस्ट कल्याणपुर बिंदकी फतेहपुर है मरीज की उम्र 19 वर्ष है जो कि जिले के प्राइवेट अस्पताल पटेल आर्थो केयर प्रेक्षागृह के सामने एडमिट है मरीज बृजेश के दोनों पैर में फेक्चर है मरीज के दोनों पैरों का ऑपरेशन होना है डॉक्टर ने अर्जेंट में 1 यूनिट ओ निगेटिव ब्लड की आवश्यकता बताई मरीज काफी परेशान थे क्योंकिं ब्लड ग्रुप काफी रेयर है और फतेहपुर के किसी ब्लड बैंक में उपलब्ध नही था मरीज के अटेंडर काफी परेशान थे तभी श्याम ब्लड से कॉल सर्व फार ह्यूमैनिटी टीम के पास आई और मरीज की समस्या को बताया कहा मरीज के परिवार के रक्तदान करना चाहते है लेकिन उनके पास ओ नेगेटिव नही है और वो भी रक्तदान के लिए तैयार है लेकिन उनको ओ निगेटिव चाहिए जो कि ब्लड बैंक मे उपलब्ध नही है केस तुरंत सर्व फार ह्यूमैनिटी ग्रुप में डाला गया ग्रुप के एक्टिव मेंबर योगेश कुमार यादव जी जो कि रिफ्यूजी कॉलोनी में रहते है और फौज में बाड़मेर राजस्थान में है कुछ दिन की छुट्टी में आये है और आते ही कॉल आया था गुरमीत जी हम रक्तदान के लिए 24’7 तैयार है जैसे केस ग्रुप में देखा तुरंत योगेश जी का कॉल आया हम रक्तदान के लिए तैयार है और पंद्रह मिनट में श्याम ब्लड बैंक में पहुच के रक्तदान किया और मरीज से मिल के मरीज के स्वस्थ्य होने की दुआ की और मरीज के भाई महेश जी ने भी अपना रक्तदान श्याम ब्लड बैंक में किया और टीम को डोनर कार्ड उपलब्ध करवाया जिससे टीम फिर किसी जरूरतमंद की मदद कर सके । टीम से गुरमीत सिंह , राजा सिंह और ब्लड बैंक टीम उपस्थित रही ।




