उत्तर प्रदेशलखनऊ

श्री कृष्णा फाउंडेशन ने वीकेंड लॉकडाउन में बांटे मास्क,सेनेटाइजर एवं राशन

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

लखनऊ। सामाजिक संस्था श्री कृष्णा फाउंडेशन ने लोगों को लगातार जागरूक करने का बीड़ा उठाया है। संस्था के अध्यक्ष  पवन कुमार सोनी ने लोगों को कोरोना जैसी महामारी से बचाव के उपाय बताने के साथ ही लोगों मास्क एवं सेनेटाइजर वितरित किया। वीकेंड कर्फ्यू में भी बिना मतलब निकलने वाले लोगों को समझाया एवं उनको मास्क पहनाया। अलग अलग स्थानों पर लोगो को मास्क देने के साथ ही जरुरत मंदों को राशन वितरित किया I संस्था के अध्यक्ष श्री पवन कुमार सोनी ने लोगों को मास्क देते हुए कहा कि इतनी भयंकर महामारी के दौर में जो लोग अभी भी मास्क एवं दस्ताने का इस्तेमाल नहीं कर रहे है वह कब करेंगे। हॉस्पिटल में ऑक्सीजन एवं बेड की बहुत किल्लत है और शमशान घाट में लंबी कतारें है I इस महामारी में जरुरत के समय ही घर से निकलें एवं सावधानी बरतें एवं आमजन मानस से अपील करते हुए कहा कि जो लोग ठीक हो चुके है और उनके पास यदि ऑक्सीजन सिलेंडर,बीपी मसीन,ऑक्सिमिटर आदि है तो दूसरों की मदद करें जिससे किसी की जान बच सके। संस्था के अध्यक्ष पवन कुमार सोनी के साथ सचिव शिवम सोनी,शशांक,सिद्धांत सोनी लगातार जनता का आशीर्वाद बटोरने में लगे हैं। वही दूसरी तरफ राजनैतिक दलों की ओर से केवल आरोप-प्रत्यारोप तक ही सीमित है। मदद के लिए अभी तक खुलकर कोई राजनीतिक दल सामने नहीं आया है। कोरानाकाल में जनता हैरान और परेशान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button