मथुरा

श्री कृष्ण जन्मभूमि केस में भी गवाही देने को तैयार जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज, मथुरा में कथा 19 मार्च से

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

मथुरा। श्री कृष्ण जन्म भूमि संघर्ष न्यास के द्वारा 19 मार्च से 25 मार्च तक भागवत कथा का आयोजन मथुरा में किया जाएगा, जगतगुरु रामभद्राचार्य जी महाराज भक्तों को कथा श्रवण करायगें। जगतगुरु ने इसकी स्वीकृति दे दी है। श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर का केस लड़ रहे वादी दिनेश शर्मा फलाहारी ने बताया रामभद्राचार्य महाराज द्वारा राम जन्मभूमि केस में शास्त्र के माध्यम से न्यायालय को बताया था कि भगवान श्री राम अयोध्या में ही जन्मे थे।

जगद्गुरु ने कहा  कि श्री कृष्ण जन्म भूमि केस में भी में गवाही देने को तैयार हूं। जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा की मथुरा में कथा कृष्ण जन्म मंदिर के लिए समर्पित भावना से करूंगा। संरक्षक वेद प्रकाश कटिहार ने कहा कि मथुरा में जगद्गुरु की कथा होने से हिंदुओं की एकता को बल मिलेगा। महामंत्री संगठन अश्विनी कुमार ने कहा कथा में देश की बड़ी-बड़ी हस्तियों को न्योता दिया जाएगा। महासचिव कन्हैया लाल बृजवासी ने कहा कि रामभद्राचार्य जी सनातन धर्म की धुरी हैं। उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार, मध्य प्रदेश अध्यक्ष उमेश चंद्र सोनी,प्रवक्ता राजेश पाठक ने कहा रामभद्राचार्य महाराज की कथा सभी सनातनियों को सुननी चाहिए।

प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल ने कहा जल्दी ही स्थान का चयन किया जाएगा। कमलेश मौर्य व मंत्री पी0 डी0 चौधरी ने कहा कथा होने से कृष्ण जन्म भूमि आंदोलन को बल मिलेगा। इस दौरान मनोज कुमार शर्मा,अध्यक्ष गुजरात बबलू शर्मा , प्रकाश मेहता, हेमंत पांडे,अध्यक्ष राजस्थान प्रभात कश्यप, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी पंडित, दिल्ली अध्यक्ष विकास कुमार, अध्यक्ष हरियाणा महावीर शर्मा,डॉक्टर हरिश्चंद्र, नरेश ठाकुर, रिचा शर्मा,राहुल गौतम, जमुना शर्मा, भागवत वक्ता सृष्टि सारस्वत आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button