संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, भाई ने लगाया ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप
-पुलिस की लापरवाही के चलते बहन को ससुरालीजनों ने उतारा मौत के घाट-अरूण

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कमलाखेर में संदिग्ध परिस्थितियों एक लगभग 27 वर्षीय महिला की मौत हो गयी वही मृतका के परिजनों ने ससुरालीजनों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार कमलाखेर गांव निवासी सुमित तिवारी की पत्नी नीलू तिवारी की मंगलवार को संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी। सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेजा है जहा पोस्टमार्टम हाउस में मृतका का भाई अरूण कुमार निवासी किछौछा थाना ललौली ने बताया कि उसने अपनी बहन की शादी 2012 में की थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन उसकी बहन को प्रताड़ित करते थे। 13 मार्च 2021 को ससुरालीजनों ने उसकी बहन को लाठी डण्डो से बुरी तरह से पीट पीटकर घायल कर दिया था जिसे गंभीर अवस्था में उपचार के लिये जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक उसकी हालत गंभीर देखते हुये कानपुर के लिये रेफर कर दिया था। भाई ने बताया कि बहन को लेकर कानपुर के एक नर्सिग होम में भर्ती कराकर इलाज कराया जा रहा था। कुछ दिन बाद ससुरालीजन आये और दिलासा दिया कि उसकी बहन के साथ अब ऐसा कुछ नही किया जायेगा, लेकिन मंगलवार की रात पति सुमित तिवारी, सास मंझुला तिवारी पत्नी रमेश, रोशनी तिवारी पत्नी दीपू तिवारी, दीपू तिवारी जो मृतका का देवर है, चारों ने उसकी बहन का गला दबाकर हत्या कर दिया और रात 11 बजे फोन करके यह बताया गया कि उसकी बहन सीढ़ियों से गिर गयी है। पोस्टमार्टम हाउस में मृतका का भाई ये भी बताया कि जब उसकी बहन को जब 13 मार्च को ससुरालीजनों ने पीटकर घायल कर दिया था इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी थी। पुलिस ने मुकदमा तो पंजीकृत कर लिया लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुयी जिसका नतीजा यह कि पुलिस की लापरवाही के चलते ससुरालीजनों ने उसकी बहन को मौत के घाट उतार दिया।




