खेल

संदीप वॉरियर : कोविड 19 से उबरने के बाद दिक्कतों का करना पड़ रहा है सामना

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

संदीप वॉरियर कोलकाता नाइट राइडर्स के चार खिलाड़ियों में एक हैं, जिन्हें आईपीएल 14 के बायो बबल में कोरोना संक्रमण हो गया था। इसके बाद इन सभी को आइसोलेशन में भेज दिया गया था। उन्होंने बताया कि कोविड 19 से ठीक होने के बाद उन्हें ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि आईपीएल 2021 के बायो बबल मे कोरोना के केस आने के बाद मई के पहले सप्ताह में बीसीसीआई ने आईपीएल 14 को स्थगित कर दिया था।

संदीप वॉरियर ने न्यूज 18 से कहा,” कोविड का प्रभाव बहुत अधिक नहीं था। लेकिन मुझे लगता है कि कोविड के बाद के फेज ने मुझे काफी प्रभावित किया। मैंने पिछले एक हफ्ते से ट्रेनिंग करना शुरू किया है और इसमें मुझे काफी परेशानी हो रही है। कोविड से पहले जब मैं केकेआर टीम के साथ था तब ट्रेनिंग मुश्किल नहीं लगती थी। मुझे लगता है कि अभी हफ्ता या उससे थोड़ा ज्यादा समय पटरी पर वापस लौटने में लगेगा।” संदीप वॉरियर के अलावा केकेआर की तरफ से खेल रहे तेज गेंदबाज एम प्रसिद्ध कृष्णा, स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सीफर्ट कोरोना पॉजिटिव निकले थे।

केरल के तेज गेंदबाज संदीप ने आगे बताया,” भले ही उनका पहला टेस्ट नेगेटिव आया था, लेकिन वह लक्षणों को महसूस कर रहे थे। उनकी पत्नी, जो एक डॉक्टर हैं, उन्होंने उनसे कहा था कि उनके अगले टेस्ट में पॉजिटिव आने की उम्मीद है। 2 मई को हमने आरटी-पीसीआर टेस्ट कराया। उस सुबह मैं अच्छा महसूस नहीं कर रहा था। इसलिए मैंने केकेआर टीम को सूचित करके खुद को क्वारंटाइन कर लिया। उस समय मेरा टेस्ट नेगेटिव आया लेकिन शायद वरुण चक्रवर्ती का टेस्ट पॉजिटिव आ गया था। वो एक अन्य फ्लोर पर क्वारंटाइन हो गया। मेरी रिपोर्ट नेगेटिव थी तो मुझे लगा कि आम वायरल फीवर होगा।”

उन्होंने आगे कि वरुण चक्रवर्ती पॉजिटिव थे इसलिए हमने दूसरा टेस्ट किया और मैं पॉजटिव निकला। तब तक मुझे एहसास हो गया था कि मुझे कोविड ही है क्योंकि मेरी पत्नी आरती एक डॉक्टर हैं। उसने कहा था कि तुम्हे कोविड ही हुआ है और अगला टेस्ट पॉजिटिव ही होगा पक्का। उसको छह-सात महीने पहले कोविड हुआ था। उसके भी ऐसे ही लक्षण थे। उसने मुझे वीडियो कॉल पर देखा और बता दिया कि मैं संक्रमित हूं। मैंने टीम डॉक्टर को सूचित किया और अगला टेस्ट पॉजिटिव ही आया और वे मुझे बायो बबल वाले फ्लोर पर ले गए।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button