उत्तर प्रदेशबरेली

संभावित प्रत्याशियों संग पुलिस की बैठक

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बलिया। बांसडीह पुलिस ने विभिन्न गांवों में संभावित उम्मीदवारों संग बैठक कर आदर्श चुनाव आचारसंघीता के पालन व आवश्यक दिशा निर्देश से अवगत कराया। रविवार को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने ग्राम पंचायत हालपुर ,चोरकैंड, में सभी प्रधान पद,क्षेत्रपंचायत सदस्य पद एंव ग्राम पंचायत के सदस्य पदो के संभावित उम्मीदवारों के साथ बैठक कर आदर्श आचार संहिता का पालन के साथ साथ कोविड19 के पालन के संबंध में शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों से भी अवगत कराया। संभावित उम्मीदवारों से बताया कि अपने प्रचार या जनसंपर्क में इसका जरूर ख्याल रखें कि भीड़ न जूटाएं और आदर्श आचार संहिता का पालन करें। बैठक में दया शंकर राजभर,पिकू सिंह, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button