उत्तर प्रदेशसहारनपुर

सक्षम हाॅस्पिटल को 15 बेडेड् आईसीयू कोविड मरीजों का ईलाज की अनुमतिः जिलाधिकारी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

सहारनपुर। जनपद में दिल्ली रोड स्थित सक्षम हाॅस्पिटल को कोविड-19 नियमों की शर्तों के आधार पर 15 बेडेड आईसीयू कोविड हाॅस्पिटल चलाये जाने की अनुमति दी गयी है। मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा गठित चार जांच समिति की आख्या संस्तुति औरा स्थलीय परीक्षण के बाद यह निर्णय लिया गया। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होने कहा कि सक्षम हाॅस्पिटल द्वारा कोविड-19 से बचाव के लिए भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा निर्गत इन्फेक्शन प्रिवेन्शन एण्ड कन्ट्रोल (आई0पी0सी0) प्रोटोकाॅल का अनुपालन किया एवं कराया जायेगा। उन्होने कहा कि चिकित्सालय द्वारा कोविड-19 से संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए सरकार द्वारा निर्धारित दरों के आधार पर उपचार किया जायेगा। उन्होने कहा कि शासन द्वारा निर्गत आदेशों का कडाई से अनुपालन कराया जायेगा।
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि सक्षम हाॅस्पिटल के द्वारा अपने 90 प्रतिशत बेड्स पर एकीकृत कोविड कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेंटर और मुख्य चिकित्सा अधिकारी के रेफल आदेशध्प्रपत्र के बिना ही सीधे तौर पर उपचार हेतु कोविड-19 संक्रमित मरीजों को भर्ती किया जायेंगा। उन्होंने कहा कि सक्षम हाॅस्पिटल के नोडल अधिकारी के द्वारा रिक्त बेड्स की अद्यतन सूचना प्रातः 8ः00 बजे व सांय 4ः00 बजे चिकित्सालय के बाहर प्रदर्शित करते हुए पोर्टल पर अपलोड करेंगे। उन्होंने कहा कि सक्षम हाॅस्पिटल के द्यारा 10 प्रतिशत बेड्स पर एकीकृत कोविड कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेंटर के द्वारा भरे जायेंगे।
जिलाधिकारी ने कहा कि गैर जनपदीय कोविड रोगियों को सक्षम हाॅस्पिटल में भर्ती करने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा नामित नोडल अधिकारी की संस्तुति के आधार पर ही गैर जनपद से आये कोविड रोगियों को हाॅस्पिटल में उपचार हेतु भर्ती कराया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button