जम्मू-कश्मीर

सड़क पर सन्नाटा, 17 मई तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू, देखे जम्मू-कश्मीर का हाल

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

श्रीनगर : प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू को 17 मई तक बढ़ा दिया गया है। आपात सेवाओं के अलावा लोगों को बेवजह आवागमन की अनुमति नहीं मिलेगी। पुलिस की ओर से कोरोना कर्फ्यू का प्रदेश के अन्य हिस्सों की तरह श्रीनगर में भी सख्ती से पालन कराया जा रहा है। शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। केवल आपात सेवाओं व अत्याधिक जरूरी कार्यों के लिए निकले इक्का-दुक्का लोग ही नजर आ रहे हैं। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस सहित सुरक्षा कर्मियों की तैनाती है। कोरोना कर्फ्यू के बढ़ते ही मजदूरों के सामने कई समस्याएं खड़ी हो गई हैं।

प्रदेश में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। इसे देखते हुए सरकार ने कोरोना कर्फ्यू बढ़ा दिया है। इसके बढ़ते ही पुलिस ने भी कमर कस ली, अब शहर में और सख्ती बढ़ा दी है। रविवार को शाम ढलते ही पुलिस ने हर चौक-चौराहे, सड़कों पर तार और बैरिकेड लगाकर रास्ते बंद कर दिए थे। संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए लोग भी नियमों का पालन कर रहे हैं और घरों में ही रह रहे हैं।

अन्य दिनों की तरह जम्मू शहर में अति व्यस्ततम चौक महेशपुरा, ज्यूल, डोगरा चौक, फ्लाईओवर और पनामा चौक में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस मोबाइल वैनों के माध्यम से शहर में गश्त करती रही है। चौक-चौराहों पर बिना कारण आने वाले लोगों को घर वापस भेजा जा रहा है।

अब कोरोना कर्फ्यू एक सप्ताह और बढ़ जाने से आम लोगों की परेशानी भी बढ़ती जा रही गई। दिहाड़ी लगाने वाले लोगों को कई मुश्किलें आ रही हैं। काम न मिलने से अब रोटी की चिंता सताने लगी है। शहर के रहने वाले हिमेश, दौलत और मोहन ने बताया कि लॉकडाउन बढ़ने से अब चिंता बढ़ गई है। परिवार को खाना कहां से खिलाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button