बांदा

सदर विधायक ने जन चौपाल में सुनीं जनता की समस्याएं

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बांदा। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हस्तम मे वृद्वा आश्रम की जमीन का पूजन, विसण्डा ग्रामीण लोधन पुरवा, अमवां, विसण्डा नगर, पवई, में जन चौपाल लगाकर जनता की समस्याओं को सुनकर तत्काल सम्बन्धित अधिकारियों को निराकरण करने के आदेश दिये और चल रहे विकास कार्याे को मौके पर जाकर देखा तथा आश्वस्त किया कि विधानसभा में सतत विकास और सतत सम्पर्क हमेशा जारी रहेगा।

विधायक जी द्वारा ग्रामवासियों को केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा मतदाता पुनरीक्षण/भारतीय जनता पार्टी द्वारा विशेष सदस्यता अभियान की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजभवन उपाध्याय, विसण्डा मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, पूर्व मण्डल अध्यक्ष लखन लाल राजपूत, जिला मंत्री श्री राजर्षि शुक्ला, विसण्डा मण्डल महामंत्री राम ललन द्विवेदी, विधायक प्रतिनिधि (ग्रामीण) शैलेन्द्र सिंह (शैलू) सहित ग्रामप्रधान, समस्त कार्यकर्ता व पदाधिकारीगण उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button