लखनऊ

सपा ने किया पद मुक्त

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

लखनऊ। जिला पंचायत चुनाव 2021 में विधानसभा मलिहाबाद के वार्ड नं0 14 से पार्टी समर्थित प्रत्याशी जितेन्द्र कुमार यादव ‘गुड्डू’ के खिलाफ चुनाव लड़ रहीं लक्ष्मी पत्नी सतीश यादव ‘सनी’ द्वारा आज जिला पंचायत कर्यालय, लखनऊ में अपनी उम्मीदवारी वापस ली गयी। साथ ही प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जिला मीडिया प्रभारी रमेश सिंह ‘रवि’ ने बताया कि समाजवादी पार्टी, लखनऊ के जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ एवं जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान द्वारा विधानसभा क्षेत्र सरोजनी नगर के विधानसभा महासचिव सूरज रावत द्वारा समाजवादी पार्टी के कार्यक्रमों में निष्क्रियता एवं पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने और जिला पंचायत सदस्य चुनाव 2021 में दल बदलकर पार्टी समर्थित प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने के कारण इन्हें पद मुक्त कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button