सपा प्रत्याशी के कार्यालय का सपा जिलाध्यक्ष ने किया उद्घाटन
गढ़र सीट से सपा के अधिकृत प्रत्याशी राजीव पटेल

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
उरई (जालौन)। गढ़र जिला पंचायत सीट से समाजवादी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी राजीव पटेल के चुनाव कार्यालय का विधिवत उद्घाटन ग्राम बरध में सपा जिलाध्यक्ष नबाब सिंह यादव द्वारा फीता काटकर किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी प्रतिनिधि आर. पी. निरंजन मौजूद रहे। इस मौके उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष नबाब सिंह यादव ने कहा कि भाजपा को सबक सिखाने के लिए पार्टीजनों को एकजुट होकर सपा प्रत्याशी राजीव पटेल की मदद करना होगी।इस लिए सभी सपा के लोग भेदभाव भुलाकर मेहनत के साथ सपा प्रत्याशी को जिताने में जी-जान से लग जाये। इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व विधायक दयाशंकर वर्मा, चौधरी धीरेंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह यादव, जिला कोषाध्यक्ष जमालुद्दीन पप्पू, जैनुलाबदीन जिला उपाध्यक्ष, दिनेश यादव जैसारी, अजहर बेग, नगर अध्यक्ष वेदप्रकाश यादव, प्रताप यादव बजरियां, शबीउददीन नगर महासचिव सहित सैकड़ों सपा के लोग मौजूद रहे।




