उत्तर प्रदेशसहारनपुर

सफाई कर्मचारियों ने थाना प्रभारी को सौंपा प्रार्थना पत्र

पार्षद पति दबाव बनाकर कराते है निजी कार्य

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

सहारनपुर। सफाई कर्मचारियों ने आज धीरज आजाद के नेतृत्व में एक प्रार्थना पत्र थाना जनकपुरी थाना प्रभारी को सौंपा। उनका आरोप था कि वार्ड एक के पार्षद पति सफाई कर्मचारियों से अपनी निजी प्रॉपर्टी पर कार्य कराने का दबाव बनाते हैं तथा उनसे बदसलूकी करते हैं और इसको लेकर सफाई कर्मचारी काफी परेशान है उन्होंने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की उनका कहना था कि यदि वह दोबारा सफाई कर्मचारियों को परेशान करते हैं तो सफाई कर्मचारी कार्य रोक देंगे जिसका जिम्मेदार वह स्वयं होंगे तहरीर देने वालों में मुख्य रूप से अमित कुमार,रवि कुमार,सोनू कुमार, सोनिया,पूजा, महेंद्र कुमार,सुमित,अमन,संदीप, दीपक,सचिन,आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button