
युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
सहारनपुर। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं ने आज संजीव आजाद वाल्मीकि के नेतृत्व में एक ज्ञापन नगर आयुक्त को सौंपा उनकी मांग थी की 28 अगस्त 2020 में एक संविदा कर्मी की कोविड-19 में ड्यूटी के दौरान कोरोना से मौत हो गई थी और शासनादेश अनुसार उसको 50 लाख रूपये आर्थिक मदद की जाए तथा उसके परिवार को नौकरी पर रखा जाए जिससे कि उसके परिवार के लोग अपना घर परिवार चला सके मांगे ना पूरी होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी भी दी उनका कहना था कि अगर सरकार इस प्रकार मनोबल तोड़ेगी तो सफाई कर्मचारी काम करते हुए भी डरेगा। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से राजकमल, कर्म सिंह कर्मा,राजपाल मैहरोलिया,राजन कुमार, मिंटू आदि लोग मौजूद रहे।




