फतेहपुर
समाजसेवी ने जरूरतमंदों को वितरण की राहत सामग्री

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
फतेहपुर। आज डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में यूथ आइकॉन डॉ अनुराग श्रीवास्तव द्वारा आचार्य रामनारायण जी द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर गढ़ीवा मोहल्ले के रहने वाले 5 दिव्यांग,वृद्ध व अतिजरूरतमद परिवारों को राशन सामग्री (आटा, दाल,चावल,नमक,मसाले, सब्जियां,बिस्कुट) व आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रमाणित एवं कोरोना के संक्रमण को कम करने में सहायक होमियोपैथिक औषधि आर्सेनिक एल्बम 30 एवं मास्क का निःशुल्क वितरण किया गया।इस अवसर पर आचार्य रामनारायण, लक्ष्मण बाबा व प्रमुख सहयोगी अभिनव श्रीवास्तव उपस्थित रहे।




