उत्तर प्रदेशफतेहपुर

समाजसेवी ने रामेश्वर मंदिर में आएं बारातियों को किया मास्क वितरण

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

फतेहपुर : तांबेश्वर मंदिर में मंदिर के प्रमुख सहयोगी विजय शंकर शुक्ला के नेतृत्व में मंदिर में आने जाने वाले लोगों को मास्क वितरित किया गया। तथा मंदिर प्रशासन के दिशा निर्देश के तहत मास्क  लगाकर 5 लोगों को ही मंदिर में दर्शन करने के लिए भेजा गया। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मंदिर प्रशासन काफी गंभीर है, लिहाजा तांबेश्वर मंदिर में बारात लेकर पहुंचे दूल्हा रोहित पुत्र रमेश चंद्र निवासी अमौली,रामपुर कुर्मी की पूरी बारात को मास्क  लगवाया गया और कोरोना के प्रति जागरूक किया गया। वहीं दूल्हे रोहित ने कहा कि वह बारात लेकर तब तक नहीं जाएगा जब तक सारे बाराती मास्क नहीं लगा लेते हैं। खुद दूल्हा रोहित भी सेहरा तब बांधा जब उसके मास्क लगाया गया और सेनीटाइजर की सीसी उसकी जेब में डाली गई। इस दौरान सारे बारातियों को कोरोना के प्रति जागरूक किया गया। हम आपको बता दें मंदिर के प्रमुख सहयोगी विजय शंकर शुक्ला लगातार तांबेश्वर मंदिर में पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं को देखते हैं और इस समय कोरोना काल में तमाम लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक कर रहे हैं। इस अवसर पर व्यवस्था प्रभारी दीप नारायण मिश्रा, पुजारी राघवेंद्र पांडेय, प्रभात द्विवेदी, ओम प्रकाश मिश्रा, राजकुमार  मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button