मिर्जापुर

साध्वी का शव आश्रम के कमरे में मिला, हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी पुलिस

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

मिर्जापुर : उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में स्थित निष्काम सेवा आश्रम ट्रस्ट के कमरे में साध्वी भूज्योति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी उस समय हुई शव से बदबू आने लगी। आश्रम के आस-पास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। विधिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हालांकि पुलिस हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी हुई है। बता दें कि मामला अदलहाट थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव का है। जहां पर बैकुंठपुर गांव के निष्काम सेवा आश्रम में 65 साल की साध्वी भूज्योति अकेली रहती थीं। आश्रम की स्थापना बामनानंद महाराज ने किया था। 12 साल पहले बामनांद महाराज की मौत हो गई थी। इसके बाद आश्रम को साध्वी संभाल रही थीं। आश्रम की लगभग 40 बिस्वा जमीन है, जिसकी कीमत करीब 5 करोड़ है। बताया जा रहा है कि साध्वी का भू-माफियाओं से आश्रम की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। उन्होंने इसे लेकर हत्या की भी आशंका जताई थी। फिलहाल पुलिस प्रथम दृष्टया हत्या ही मान रही है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि साध्वी करीब 20 -25 दिनों से आश्रम में दिखाई नहीं दे रही थी। आज आश्रम से बदबू आने पर लोगो ने कमरे के पास जाकर देखा तो बाहर से कमरा बंद था। कमरे में झांक कर देखा तो साध्वी का शव कमरे में पड़ा था। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। डॉग स्क्वॉड, फोरेंसिक की टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हालांकि शुरुआती जांच में हत्या का मामला लग रहा है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सब कुछ साफ होगा। मामले की हर एंगल से जांच की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button