आजमगढ़

सिंचाई विभाग मे नौकरी का झांसा देकर भले भाले लोगो से पैसा लेने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

सिधारी आजमगढ़ । दिनांक 08.06.2020 को वादी नीरज कुमार मिश्र पुत्र अवधनरायन मिश्र सा0 लखमनपुर पट्टी बादल राय थाना तहबरपुर आजमगढ द्वारा थान स्थानीय पर लिखित तहरीर दिया कि सिचाई विभाग मे अच्छे पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर अखरुजज्मा खान उर्फ सुल्तान उर्फ खान पुत्र स्व0 मकबूल खान सा0 फखरुद्दीनपुर थाना मुबारकर आजमगढ ने मुझसे 18 लाख रुपये ले लिये । नौकरी भी नही लगवाये पैसा मांगने पर नही दे रहे है और पैसे की डिमांड कर रहे नही देने पर किसी भी अंजाम तक जाने को कह रहे है कि लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 85/20 धारा 386,406,420,504,506 भादवि पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही अमल मे लाई गयी ।

गिरफ्तारी का विवरण

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़  द्वारा चलाये जा रहे जनपद मे विवेचनाओ के निस्तारण के क्रम मे व अभियुक्तो  की गिरफ्तारी हेतु अभियान व अवैध शराब माफियो की गिरफ्तारी व सघन चैकिंग/वांछित/वारण्टी व टाप 10 अपराधियो की शत प्रतिशत गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर निष्ठा उपाध्याय  के  कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय के निर्देशन मे निरीक्षक अपराध विजय प्रताप सिंह, मय हमराही के साथ रवाना होकर मुकदमे मे वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु बैठौली तिराहे पर मामूर थे कि विश्वस सूत्रो से पता चला कि मु0अ0स0 85/20 धारा  386,406,420,504,506 भादवि का वांछित अभियुक्त अखरुज्जमा उर्फ सुल्तान उर्फ खान शाहगढ़ मे खड़ा है वकील से मिलने के गाड़ी का इन्तजार कर रहा है । इस सूचना पर विश्वास कर नि0अपराध मय हमराहीगणो के शाहगढ़ चौराहे के पास पहुचे और जैसे ही उक्त व्यक्ति के पास पहुचे कि वह भागने की कोशिश करने लगा तभी पकड़ लिया गया । नाम पता पूछा गया तो अपना नाम अखरुजज्मा खान उर्फ सुल्तान उर्फ खान पुत्र स्व0 मकबूल खान सा0 फखरुद्दीनपुर थाना मुबारकर आजमगढ उम्र 45 वर्ष बताया । दिनांक 03.06.21 को समय 09.17 बजे शाहगढ़ से गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

पूछताछ का विवरण-  अभि0 अखरुजज्मा खान उर्फ सुल्तान उर्फ खान पुत्र स्व0 मकबूल खान सा0 फखरुद्दीनपुर थाना मुबारकर आजमगढ उम्र 45 वर्ष से कड़ाई से पूछताछ करने पर बताए कि साहब नौकरी दिलाने के नाम पर नीरज कुमार मिश्र पुत्र अवधनरायन मिश्र से पैसे लिये थे । साहब गलती हो गई माफ कर दीजिये । अब ऐसा काम नही करेगे ।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0स0 85/20 धारा 386,406,420,504,506 भादवि थाना सिधारी आजमगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button