लखनऊ

सिद्धार्थनाथ सिंह द्वारा आईआईए के सुझावों परत्वरित कार्यवाही की गयी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

लखनऊ। आईआईए ने कोरोना काल में उद्यमियों की सहायता के लिए मंत्री औद्योगिक विकास उत्तर प्रदेश सरकार सतीश महाना एवं मंत्री सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उत्तर प्रदेश सरकार सिद्धार्थनाथ सिंह को सुझाव प्रेषित किये, आईआईए द्वारा चालू की गयी कोविड हेल्पडेस्क के अंतर्गतऑक्सीजन बैंक बनाने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार से अनुमति की अपील, दिनांक 11 मई को मंत्री औद्योगिक विकास उत्तर प्रदेश सरकार सतीश महाना की अध्यक्षता में ऑनलाइन बैठक का आयोजन किया गया जिसमे माननीय मंत्रीसूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम उत्तर प्रदेश सरकार सिद्धार्थनाथ सिंह भी उपस्थित थे, बैठक का मुख्य उद्देश कोविड के दौर में इंडस्ट्रीज की वर्तमान स्थिति पर चर्चा करना था, इस बैठक का संचालन अरविन्द कुमार आई.ए.एस. अपर मुख्य सचिव द्वारा किया गया,बैठक में आईआईए की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आईआईए मनमोहन अग्रवाल, महासचिव आईआईए अश्वनी खंडेलवाल तथा राष्ट्रीय सचिव चेतन भल्ला उपस्थित रहे, बैठक में विभिन्न एसोसिएशनस के लगभग 50 प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया, इस बैठक में वर्तमान कोरोना आपदा काल में,मेडिकल एमरजेंसी को देखते हुए इंडस्ट्रीज से हर सम्भव योगदान की अपेक्षा की गयी तथा इंडस्ट्रीज चलती रहनी चाहिए परमाननीय मंत्री औद्योगिक विकास उत्तर प्रदेश सरकार पुरजोर दिया गया द्य माननीय मंत्री औद्योगिक विकास ने यह भी अवगत कराया कि मेडिकल सेक्टर को बढ़ावा देने हेतु शीघ्र ही पालिसी सभी के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी जिसमे आकर्षक सब्सिडी और इंसेंटिवस के प्राविधान होंगे जिससे कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम आगे बढ़कर अपने उद्योग इस क्षेत्र में स्थापित करे, आईआईए के राष्ट्रीयवरिष्ठ उपाध्यक्ष मनमोहन अग्रवाल द्वारा अपने विचार रखते हुए सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम द्वारा राज्य एवं केंद्र स्तर पर कोविड काल में हो रही विभिन्न समस्याओं के बारे में मंत्री को अवगत कराया, राष्ट्रीयवरिष्ठ उपाध्यक्ष ने अपने वक्तव्य में निम्न समस्याओं एवं उनके सुझावों पर जोर दिया। ट्रांसपोर्ट डिलीवरी कार्यालयों को भी कर्फ्यू में काम करने की अनुमति दी जानी चाहिए ताकि उद्योगों को कच्चे माल या अन्य वस्तुओं की आपूर्ति की जा सके और उद्योग अपने सहजता पूर्वककाम कर सकें। संयंत्र और मशीनरी के रखरखाव के लिए आवश्यक उपभोग्य सामग्रियों को सप्ताह में कम से कम 2 दिन या दैनिक आधार परकुछ घंटो के लिए कर्फ्यू में सख्त संचालित करने की अनुमति दी जानी चाहिएताकि कारखाने के रखरखाव में आसानी हो सके।. भविष्य में ब्व्टप्क् की स्थिति के आधार पर। और पावर कॉरपोरेशन के पावर बिल से संबंधित बिलों को कम से कम 6 महीने के लिए टाल दिया जाना चाहिए। फ्रीहोल्ड भूमि होने से उद्यमी के पास जो स्पेयर और नदनेमकभूमि हैउसेडिस्पोज करके लिक्विडिटी में परिवर्तित कर सकता है और सरकार को भी इससे राजस्व की प्राप्ति होगी,सरकार से यह भी अनुरोध है कि बकाया ईएमआई को 1 साल के लिए टाल दिया जाए ताकि एमएसएमई पर वित्तीय बोझ न बढ़े। एमएसएमई अभी तक ईएमआई का भुगतान करने की स्थिति में नहीं हैं। याज से संबंधित भुगतान भी एमएसएमई पर बोझ है सरकार से अनुरोध है किकम से कम 1 साल के लिए ब्याज पर अधिस्थगन प्रदान करना चाहिए।उपरोक्त सुझावों के उपरान्त राष्ट्रीयवरिष्ठ उपाध्यक्ष ने कोविड काल में संस्थाद्वारा किये जा रहे प्रयासों से मंत्री महोदय को अवगत कराया और यह बताया कि आईआईए द्वारा एक हेल्पडेस्क की स्थापना की जा रही जिसके माध्यम से क्षेत्र के अनुसार जंहाँ-जंहाँ मेडिकल इमरजेंसी की आवश्यकता होगी वंहा हेल्पडेस्क द्वारा त्वरित मदद उपलब्ध करायी जाएगी, इस हेल्पडेस्क के माध्यम से हम अपने उद्यमी सदस्यों को लाइफ सेविंग सपोर्ट दे सकते है इसके लिए आईआईए चैप्टरों के क्षेत्रफल के अनुसार ऑक्सीजन बैंक भीबनायेंगे द्यइन ऑक्सीजन बैंक्स को बनाने हेतु जिला स्तर पर अनुमति मिलना तथा उनकी सहायता अतिआवश्यक है, राष्ट्रीयवरिष्ठ उपाध्यक्ष ने मंत्री को यह भी आश्वाशन दिया किहम आपको इस बात का पूर्ण विश्वास दिलाते है कि इन ऑक्सीजन बैंक्स का प्रयोग सिर्फ जीवन रक्षा हेतु ही किया जायेगा किसी भी तरह का दुरुपयोगनहीं किया जायेगा द्य इस सम्बन्ध में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम की विभिन्न समस्याओं पर एक प्रत्यावेदन भी आईआईए द्वारा अधिशासी निदेशक उद्योग बंधू उत्तर प्रदेश को प्रेषित किया गया है, बैठक के अंत में माननीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम उत्तर प्रदेश सरकार सिद्धार्थनाथ सिंह ने अपने उद्बोधन में आईआईए के सुझावों का संज्ञान लेते हुए अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल को निर्देश जारी किये कि रॉ मटेरियल की कमी की समस्याके लिए ट्रांसपोर्ट डिलीवरी कार्यालयों तथा संयंत्र और मशीनरी के रखरखाव के लिए आवश्यक उपभोग्य सामग्रियों को संचालित करने हेतु अविलम्ब ही आदेशजारी किया जाये ताकि इंडस्ट्रीज बिना किसी अवरोध के चल सके। मंत्री ने यह भी अवगत कराया कि इंडस्ट्रीज अपने लैटर हेड पर ही ट्रांसपोर्टेशन हेतु पास जारी कर सकते है और उन्हें कंही भी रोका नही जायेगा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button