बॉलीवुड गपसपमनोरंजन

सिनेमाघर में रिलीज के बाद अब ऑनलाइन रिलीज होगी परिणीति चोपड़ा की साइना

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

लंबे समय बाद  26 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई परिणीति चोपड़ा की फिल्म साइना जल्द ही अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग शुरू करेगी। भारतीय बैडमिंटन विजेता साइना नेहवाल की बायोपिक 23 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। स्पोर्ट ड्रामा फिल्म का लंबे समय से इंतजार था। एक साल के लंबे लॉकडाउन के बाद सिनेमाघर खुलने के बाद यह पहली परिणीति चोपड़ा की फिल्म थी। कोरोना के कारण जो लोग सिनेमाघरों में ये फिल्म नहीं देख सके अब वह अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं। परिणीति ने कहा, ‘मैं बहुत ही एक्साइटेड हूं फिल्म के ग्लोबल डिजिटल प्रीमियर से। अब दुनियाभर के लोग इस इंस्पिरेशन स्टोरी को देख पाएंगे’। परिणीति ने आगे फिल्म को लेकर कहा, ‘मैंने इस फिल्म से सीखा कि कैसे बायोग्राफिकल फिल्म कई चैलेंज के साथ आती है। मेरा जो सबसे बड़ा चैलेंज था वो था साइना के किरदार में ढलना। फिल्म साइना की बात करें तो फिल्म में साइना को उनकी मां बड़ी बैडमिंटन प्लेयर बनाना चाहती हैं।  साइना भी मां के सपने को पूरा करने के लिए खूब मेहनत करती हैं। हालांकि आगे जाकर ये सपना सिर्फ उनकी मां का नहीं बल्कि साइना का भी हो जाता है। साइना को अपने देश के लिए खेलना होता है। इसके लिए वह खूब मेहनत करती हैं और इस बीच उनकी लाइफ में कई मुश्किलें आती हैं। बता दें कि साइना, दीपिका पादुकोण के पिता प्रकाश पादुकोण के बाद बैडमिंटन की दुनिया की नंबर 1 रैंकिंग हासिल करने वालीं दूसरी भारतीय और पहली भारतीय महिला हैं। हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने बॉडी शेमिंग पर अपनी बात रखी थी और कहा था कि करियर की शुरुआत में बढ़े हुए वजन के कारण उन्हें काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी। परिणीति ने कहा था, ‘बॉडी शेमिंग धरती की सबसे हास्यास्पद चीज है। सभी को फिट रहने की कोशिश करना चाहिए ना कि पतले होने की कोशिश’। वैसे इस साल में अब तक परिणीति की 3 फिल्में द गर्ल ऑन द ट्रेन, संदीप और पिंकि फरार और साइना रिलीज हो चुकी हैं। तीनों ही फिल्मों में परिणीति की एक्टिंग की तारीफ हुई है। परिणीति ने सोशल मीडिया पर परफॉर्मेंस पर मिले दर्शकों के अच्छे रिस्पॉन्स पर एक वीडियो शेयर कर सभी को थैंक्यू भी कहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button