जम्मू-कश्मीरप्रादेशिकी

सियाचिन में हिमस्खलन की चपेट में आने से दो जवान शहीद

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

श्रीनगर : केन्द्रशासित प्रदेश लद्दाख में विश्व के सबसे ऊंचा युद्ध क्षेत्र सियाचिन में हिमस्खलन की चपेट में आने से दो जवान शहीद हो गए।
सेना के प्रवक्ता ने मंगलवार को यह जानकरी दी। उत्तरी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी और सभी रैंकों ने सिपाही अमरदीप सिंह और परबजीत सिंह के सर्वोच्च बलिदान को सलाम किया और उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।देर से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार 25 अप्रैल को सियाचिन ग्लेशियर के सब सेक्टर हनीफ में एक विशाल हिमस्खलन की चपेट में आने तीन जवान और एक कुली दब गए। जिसके बाद तत्काल बचाव अभियान चलाया गया, जिसमें एक जवान और कुली को बचा लिया गया। रिपोर्ट में बताया कि सिपाही अमरदीप सिंह और परबजीत सिंह हिमस्खलन की चपेट में आने से शहीद हो गए। बर्फ में दबे उनके पार्थिव शव को निकाला गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button