महाराष्ट्र

सिविलियन सोल्जर अवार्ड 2024 समारोह सम्पन्न

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

मुम्बई  : अंधेरी (पश्चिम) मुम्बई स्थित ‘रहेजा क्लासिक’ के प्रेक्षागृह में पिछले दिनों राम प्रसाद शर्मा के स्वामित्व वाली मुंबई इवेंट कंपनी द्वारा आयोजित ‘सिविलियन सोल्जर अवार्ड 2024 समारोह भारत के शीर्ष राजनेताओं, फिल्मी हस्तियों, बिल्डरों और डॉक्टरों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस अवार्ड शो में अंबादास दानवे – नेता प्रतिपक्ष मुख्य अतिथि थे जिन्होंने दीप प्रज्वलित किया। कार्यक्रम की शालिनी पी नायर सह आयोजक रहीं। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार पाने वालों में आशुतोष पांडे (बिजनेसमैन), योगेश लखानी (ब्राइट एडवरटाइजिंग), श्रेया श्रीकांत भारतीय (पर्यावरण, समाजवादी), श्रीकांत भारतीय (एम.एल.ए.) शामिल थे।

सिविलियन सोल्जर अवार्ड 2024 से सम्मानित विशिष्ट लोगों में तुकाराम रेगे (पूर्व सांसद) किशोर पाटिल (बिल्डर), कौशिक के भाई शाह (बिजनेसमैन) उनीस एम पठान (बिजनेसमैन) शोना गोंसाल्वेस (गायक), मनीषा पी खरे (सामाजिक कार्यकर्ता), काव्या प्रकाश (परफॉर्मर) ज़ारा खान (अभिनेत्री), कविता त्रिपाठी (अभिनेत्री), सौरभ भटनागर (मीडिया मैनेजर), राकेश कपूर (गायक), प्रीति शाह (अभिनेत्री), पल्लवी शर्मा (अभिनेत्री), अमर भट्ट (वकील), मीरा काज़ी (अभिनेत्री), आयुषी तिवारी (अभिनेत्री), जीत राय दत्त (मॉडल और अभिनेता), सहदेव पाटिल (राजनेता), राजू राहिलकर (अभिनेता) गुरप्रीत सिंह शीरा (बिल्डर), केतन साहा (बिल्डर), राव साहेब लोखंडे (बिल्डर) और एंकर सिमरन आहूजा का नाम प्रमुख रहा। इस पूरे कार्यक्रम की एंकरिंग सिमरन आहूजा ने की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button