सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस को मिली बड़ी सफलता लूट की वारदात का खुलासा चार गिरफ्तार

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट की सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस को आज बड़ी कामयाबी मिली है। सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस के द्वारा सेक्टर 2 अंसल एपीआई के रहने वाले पुष्कर सक्सेना के घर 8 दिन पूर्व हुई लूट की वारदात का खुलासा करते हुए कैराना शामली के रहने वाले आजम, आजाद नगर आलमबाग रहने वाले मोहम्मद नासिर, राधा ग्राम बरफ खाना ठाकूर्गन के रहने वाले मोहम्मद ताज और कैसरबाग के रहने वाले राहुल गुप्ता को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से पुष्कर सक्सेना के घर से लूटे गए मोबाइल फोन अष्ट धातु के बर्तन, जेवरात व अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए शातिर लुटेरों ने इसी महीने की 22 तारीख को अंसल एपीआई के रहने वाले पुष्कर सक्सेना के घर में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। लूट का मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही थी और आज पुलिस को कामयाबी मिल ही गई पुलिस ने लूट की इस वारदात का खुलासा कर दिया।




