उत्तर प्रदेशलखनऊ

सूचना निदेशक के खिलाफ डीओपीटी को शिकायत

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

लखनऊ। पूर्व आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर ने 2013 बैच के आईएएस अफसर शिशिर द्वारा आचरण नियमावली का घोर उल्लंघन किये जाने के संबंध में कार्यवाही की मांग की है। मुख्य सचिव यूपी व सचिव, डीओपीटी, भारत सरकार को भेजी अपनी शिकायत में अमिताभ ने कहा कि 0.32 मिनट के एक ऑडियो में शिशिर किसी अन्य सरकारी अधिकारी को निर्देशित कर रहें है कि पंचायत चुनाव में सत्ताधारी पार्टी एवं विपक्षी दल की हार-जीत को मीडिया में किस प्रकार प्रदर्शित किया जाये। उन्होंने कहा कि एक आईएएस अधिकारी द्वारा स्वयं को राजनैतिक पार्टियों की गतिविधियों तथा संबद्धताओं से जोड़ते हुए इस संबंध में आधिकारिक निर्देश दिया जाना घोर प्रशासनिक कदाचार है एवं सेवा आचरण नियमावली का स्पष्ट उल्लंघन है। अतः अमिताभ ने मामले की जाँच करवाए जाने की बात कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button