टेलीविजनमनोरंजन

सोनी सब का ‘वागले की दुनिया- नई पीढ़ी नये किस्से’ तरोताजा एपिसोड्स के साथ आने वाले सप्ताुह को रोमांचक बनाने के लिये तैयार है

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

टेलीविजन के सबसे ज्याादा पसंद किये गये शोज में से एक, सोनी सब का ‘वागले की दुनिया- नई पीढ़ी नये किस्सेज’, तरोताजा एपिसोड्स के साथ लौट आया है। यह शो हमारे टेलीविजन स्क्री न्सह पर पुरानी यादों की खुशबू के साथ रोजमर्रा की जिन्दोगी की बेहतरीन कहानियां लाता रहेगा और अपनी दिलचस्पु स्टोमरीलाइन से दर्शकों का मनोरंजन करता रहेगा।

राजेश वागले (सुमित राघवन) अपने परिवार को छुट्टी पर एक रिसॉर्ट में ले जाते हैं, ताकि उनके साथ कुछ अच्छा  समय बिता सकें, लेकिन वहां पहुंचने के बाद जल्दी  ही उन्हें  पता चलता है कि उनका सूटकेस कहीं खो गया है। वंदना (पारिवा प्रणति) रिसॉर्ट के स्टााफ से मदद लेती हैं और राजेश के लिये कुछ कपड़ों का इंतजाम करती हैं। इस बीच, संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा हो जाती है और बच्चेे बहुत उदास और निराश हो जाते हैं। राजेश बच्चों का मनोरंजन करने के लिये एक बे‍हतरीन आइडिया लेकर आते हैं और उन्हें मुश्किल हालात के दौरान एडजस्टा करने का पाठ पढ़ाते हैं। वह एक सर्वाइवल गेम की सोचते हैं, जिसमें बच्चों को सर्वाइवल के लिये चालाकी से खाना और पानी लेना है। हर्षद (अमित सोनी) और ज्योकति (भक्ति चौहान) रिसॉर्ट में वागले परिवार से जुड़ जाते हैं और इस गेम में हिस्साे भी लेते हैं।

और तो और, रिसॉर्ट में कई रोचक गतिविधियां होती हैं, जो दर्शकों को इस स्टोेरीलाइन से बांधे रखेंगी। रिसॉर्ट में वंदना शेफ बन जाती हैं और दर्शकों के लिये यह देखना दिलचस्पे होगा कि उन्हों ने आगे बढ़कर यह कदम क्यों उठाया, अपने परिवार से छुपाकर। आने वाले एपिसोड्स में दक्षेश (दीपक पारीक) की पत्नीग के रूप में यामिनी (मानसी जोशी) की एंट्री भी होगी। दूसरी ओर, वागले परिवार वंदना का 40वां जन्म‍दिन मनाने की तैयारी कर रहा है। इसमें यामिनी की क्या  भूमिका होती है और क्या् वागले परिवार अपनी योजना के मुताबिक वंदना का जन्मेदिन मना पाएगा, यह देखना दिलचस्प् होगा।

इस लॉकडाउन में वागले परिवार क्या  करेगा और खुद को कैसे मैनेज करेगा?

राजेश की भूमिका निभा रहे सुमित राघवन ने कहा, ‘’अपने प्रशंसकों के लिये तरोताजा एपिसोड्स के साथ लौटना अच्छा  लग रहा है। हम इस परीक्षा की घड़ी में अपने दर्शकों के लिविंग रूम तक मनोरंजन को लाने, सकारात्मगकता और खुशियां फैलाने के लिये अपना सर्वश्रेष्ठत प्रयास कर रहे हैं। राजेश अपने बच्चों को जिन्दौगी से मिलने वाले फायदे समझाना और अपने तरीके से इसका पाठ पढ़ाना चाहता है। इसलिये मैं अपने सभी प्रशंसकों से इनडोर रहने का अनुरोध करता हूं और उम्मीेद करता हूं कि यह तरोताजा एपिसोड्स आपको खुश करेंगे और मुस्कुनराहट फैलाएंगे।‘’

वंदना की भूमिका निभा रहीं पारिवा प्रणति ने कहा,‘‘वागले की दुनिया के जरिये हमने हमेशा सार्थक और मूल्योंू पर आधारित पल देने की कोशिश की है और अपने दर्शकों का मनोरंजन भी किया है। मैं हमारे प्रशंसकों के लिये नये एपिसोड्स लाने के लिये सेट पर  लौटकर आभारी और खुश हूं। हमारी टीम सेट पर सुरक्षा और स्विच्छ ता का कठोर रूटिन अपनाती है। मुझे उम्मीरद है कि प्रशंसक आने वाली स्टोमरीलाइन को दिलचस्प  और रोमांचक पाएंगे और वह मनोरंजन के स्त र को ऊंचा करेगी। इसलिये हमसे जुड़े रहिये और अपने घरों में आराम से बैठकर  हमारे एपिसोड्स की तरोताजा लाइन-अप देखिये और सुरक्षित रहिये।’’

देखते रहिये ‘वागले की दुनिया- नई पीढ़ी नये किस्सेर’, 26 अप्रैल से, सोमवार से शुक्रवार, रात 9 बजे, केवल सोनी सब पर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button