बाजार

सोने-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव, देखे गोल्ड-सिल्वर के रेट

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली: सोने-चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. गुरुवार को वैश्विक बाजारों में दोनों ही धातुओं की कीमत में गिरावट आई थी, जिसका असर घरेलू दामों पर भी पड़ा. राष्ट्रीय राजधानी में सोने के दाम में 339 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज हुई, जिसके बाद दिल्ली में सोने का भाव 48,530 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. इससे पिछले सत्र में सोने का रेट 48,869 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था.

चांदी की कीमतें भी गिरीं. चांदी में बुधवार को 1200 से ज्यादा की गिरावट आई थी, गुरुवार को ये थोड़ा घटीं लेकिन फिर भी इसमें प्रति किलोग्राम 475 रुपये की गिरावट आई, जिससे चांदी की कीमत 70,772 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई. इससे पहले चांदी की कीमत 71,247 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी.

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के जुलाई डिलीवरी वाले वायदा अनुबंध का भाव 726 रुपये यानी एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 71,952 रुपये प्रति किलो रह गया. इस वायदा अनुबंध में 11,853 लॉट के लिये सौदे किये गये. वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी का भाव 0.79 प्रतिशत की गिरावट के साथ 27.98 डालर प्रति औंस रह गया.

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त महीने की डिलीवरी के लिये सोने की कीमत 327 रुपये यानी 0.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,274 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई. इसमें 12,352 लॉट के लिये कारोबार हुआ. वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोने की कीमत 0.61 प्रतिशत की हानि के साथ 1,898.30 डॉलर प्रति औंस रह गई.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button