बाजार

सोने में लगातार तेजी, चेक करें रेट

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली: पिछले कुछ कारोबारी सत्रों में सोने-चांदी में लगातार तेजी दर्ज की जा रही है. पिछले कुछ महीनों में सोना लगातार ऊपर चढ़ा है. आखिरी कारोबारी सत्र में राजधानी में सोने में 119 रुपए की तेजी आई थी. सोने को वैश्विक बाजारों का साथ मिला था. दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव बढ़कर 47,995 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया था. हालांकि, चांदी 258 रुपए गिरकर 70,998 रुपये प्रति किलो के भाव रही.

बता दें कि इस महीने की शुरुआत में सोने की कीमत 46,900 थी जो अब बढ़कर 48,500 पर पहुंच गई है. कोरोनावायरस की दूसरी लहर के बीच सोने की ओर निवेशक फिर मुड़े थे, जिसके चलते सोना चढ़ा. गोल्ड अब भी अपने रिकॉर्ड हाई 52,200 से काफी सस्ता चल रहै है.

अगर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स असोसिएशन लिमिटेड यानी IBJA के रेट पर नजर डालें तो आज सोने की कीमत कुछ ऐसे है- (ये कीमतें प्रति ग्राम पर बिना GST चार्ज के बताई गई हैं)

999 (प्योरिटी)- 48,553

995-  48,359

916- 44,475

750- 36,415

585- 28,404

सिल्वर 999- 71,245

बता दें कि सोने की वायदा कीमतों में भी गिरावट आई है. शुक्रवार को कमजोर हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे स्थानीय वायदा बाजार में सोने का दाम 43 रुपये की हानि के साथ 48,501 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून महीने की डिलिवरी के लिये सोने की कीमत 43 रुपए यानी 0.09 प्रतिशत की हानि के साथ 48,501 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई. इसमें 6,118 लॉट के लिये कारोबार हुआ.

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button