फर्रुखाबाद

स्टाफ नर्स के आवास पर नाबालिग का गर्भपात

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

फर्रुखाबाद। सीएचसी में बने सरकारी आवास पर स्टाफ नर्स द्वारा एक नाबालिग का गर्भपात होनें की सूचना पर एसडीएम व पुलिस नें छापेमारी की। जिस पर मौके पर नाबालिक और उसके परिजन मौजूद मिले। फिलहाल इस सम्बन्ध में पूंछतांछ जारी है। लेकिन इस घटना के प्रकाश में आनें के बाद विभागीय लोगों में हड़कंप मच गया है। दरअसल कायमगंज सीएचसी पर तैनात एक स्टाफ नर्स के आवास पर नाबालिग का गर्भपात होनें की सूचना पर एसडीएम नरेंद्र कुमार तत्काल फोर्स के साथ मौके पर आ गये। एसडीएम को आया देख अचानक हड़कंप मच गया। जाँच के दौरान नाबालिग किशोरी के साथ ही उसकी माँ और भाभी भी मौके पर मिल गयी। नाबालिग नें पेट दर्द का इलाज कराने की बात को स्वीकार किया। वहीं पता यह भी चला है कि स्टाफ नर्स ने 15 हजार रूपये भी गर्भपात के लिए जमा कराये। किशोरी की हालत ठीक ना होनें पर उसे सीएचसी में ही भर्ती कराया गया। फिलहाल जाँच की जा रही है। एसडीएम नें बताया कि गर्भपात की सूचना पर छापेमारी स्टाफ नर्स के आवास पर की गयी थी। मौके पर किशोरी और उसके परिजन मिले। किशोरी ने गर्भपात की बात को स्वीकार किया है। फिलहाल जाँच की जा रही है। जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button