कला-साहित्यविचार
स्टार प्रचारक

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
चुनावी रण में स्टार प्रचारक
का मतलब –
चुनावी फिजाओं को
महकाने वाला स्वाद,
जनता को
बहकाने वाली शराब
और केवल वोट के लिए
पहना जाने वाला हिजाब।
अंदरुनी बीमारियों का
बाहरी ईलाज,
सस्ती लोकप्रियता का
झूठा हिसाब
और केवल बातों के घोड़े
दौड़ाने वाला चतुर नवाब।
मौका देखकर
जिल्द बदलने वाली किताब,
एक ही चेहरे पर
कई सारे नकाब
और चुनावी नदी में सब जगह
बहने वाली
झूठी लफ्फाजी का बहाव।
जितेन्द्र ‘कबीर’
संपर्क सूत्र – 7018558314




