कला-साहित्य
स्वर्ण ज्योत्स्ना सी!

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
अंशुमाली की स्वर्ण ज्योत्स्ना-सी
किरण जाल बिखेर प्रकृति सुन्दरी
तारों में ओझल हो जाना उसका
गौरी बाँहों के सुन्दर हार पहन कर
रातों में मधुर करूण विहाग तान
ईश-राग का हृदय- शांत तपोवन
अंकशायी शिशु-सी सरलता उसकी
कितनी बाल मधुर कल्पना उसकी
तार खीचें है अन्तरतम के कोमल
गौधूलि सा पावन अवसर वचन
रास-रसायन वाणी में भरपूर
ईर्ष्या का प्रवेश निषेध हृदय-प्रदेश
अंग-अंग में लावण्य लोच महा
कितना-कैसे उज्ज्वल रूप रहा
तान विहाग की सकरूण पुकार
गौरव झलके उसके भाल महा
राज छिपे है मधुर मुस्कानों में
ईश कह देता कहानी कानों में।
परिचय – अंकिता गौराई
कवयित्री अध्यापिका
धनबाद, झारखंड।




