ज्योतिबाफूले नगर

स्वीफ्ट कार ने साइकिल सवार दो छात्रों को मारी टक्कर, हादसे के बाद भड़के ग्रामीण

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

अमरोहा। अमरोहा-हसनपुर मार्ग पर एक स्वीफ्ट कार ने साइकिल सवार दो छात्रों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार का पीछा कर रहे ग्रामीण युवक को कार सवार के साथी ने तमंचे की बट मारकर जख्मी कर दिया। कोतवाली में तैनात एक दरोगा ने आरोपी को पकड़ने के बजाए भगा दिया। जिस पर भड़के ग्रामीणों ने करीब एक घंटे संभल बाइपास जाम रखा। जाम खुलवाने पहुंचे सीओ व एसडीएम से ग्रामीणों की तीखी नोकझोंक भी हुई। आरोपी कार चालक व उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आश्वासन पर जाम खोला गया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव करनपुरी निवासी सतवीर सिंह व तेजपाल सिंह झम्मनलाल डिग्री कालेज में बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र हैं। गुरुवार की शाम करीब चार बजे दोनों हसनपुर में गणित विषय का टयूशन पढ़कर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। अमरोहा-हसनपुर मार्ग पर करनपुर गांव के निकट सामने से आ रही स्वीफ्ट कार ने छात्रों की साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार सवार हसनपुर दिशा में भागने लगा। करनपुर के युवकों ने बाइक से कार का पीछा किया तो गजरौला स्टैंड के निकट गाड़ी चालक ने अपने अपाची बाइक सवार साथियों को बुला लिया। यहां कार का पीछा कर रहे करनपुर माफी निवासी युवक रोहित गहलौत को कार चालक के साथी ने तमंचे की बट मारकर जख्मी कर दिया। उधर सूचना पर कोतवाली से पहुंचे एक दरोगा ने आरोपी को पकड़ने के बजाए उसे भगा दिया। इस पर भड़के ग्रामीणों ने अमरोहा स्टैंड पर संभल बाइपास मार्ग जाम कर दिया। यहां भाकियू जिलाध्यक्ष महावीर सिंह, ब्लाक अध्यक्ष काले सिंह आदि भी पहुंच गए। मामला बढ़ते देख व जाम लगते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। खाकी ने कार व बाइक समेत चार युवकों को हिरासत में ले लिया। जाम लगाए बैठे ग्रामीणों को समझाने पहुंचे एसडीएम रतिराम व सीओ जितेन्द्र सिंह से भी तीखी नोकझोंक हुई। आरोपी कार चालक व बाइक सवारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोला। उधर हादसे में घायल हुए छात्रों को पीएचसी में भर्ती कराया गया है। खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button