उत्तर प्रदेशसहारनपुर

सड़क से लेकर संसद तक व्यापारियों की आवाज़ थे पं.श्याम बिहारी मिश्राः शीतल टण्डन

- राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित वर्चुअल श्रद्धाजंलि सभा में पं.श्याम बिहारी मिश्रा और राष्ट्रीय चेयरमैन मनोहर लाल कुमार को दी गयी श्रद्धाजंलि

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

सहारनपुर। भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं.श्याम बिहारी मिश्रा जिनका निधन गत 20 अप्रैल को हुआ था और इसी संगठन के राष्ट्रीय चेयरमैन मनोहर लाल कुमार का निधन 26 अप्रैल को हुआ था। कोविड-19 के चलते देश के व्यापारियों के दोनों नायकों को श्रद्धाजंलि के लिए आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय महामंत्री विजय प्रकाश जैन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्तर पर वर्चुअल बैठक के आयोजन में देशभर के राज्यों के व्यापार मण्डलों के पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों ने भाग लेते हुए दोनों व्यापारी नेताओं को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की।

इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शीतल टण्डन ने कहा कि सड़क से लेकर संसद तक व्यापारियों की आवाज को बुलन्द करते थे पं.श्याम बिहारी मिश्रा। उन्होंने कहा कि वे एक आदर्श सांसद, व्यापारियों के मसीहा,सरल, संघर्षशील और कर्मयोगी व्यक्ति थे। उनके निधन से सारा व्यापारी समाज आहत व स्तब्ध है। श्री मिश्रा ने व्यापारियों के हक की लडाई के लिए पिछले 50 वर्षों में धरना-प्रदर्शन, भारत बंद व अन्य आंदोलनों का सफल नेतृत्व किया, जिसके कारण बिक्रीकर अधिनियम काले कानूनों के मामले में सरकारो को झुकने के लिए मजबूर किया। श्री टण्डन ने कहा कि मनोहर लाल कुमार ने भी जीवन भर देश के व्यापारियो की आवाज बुलन्द करने में अहम भूमिका निभाई वहीं धार्मिक, सामाजिक, राजनैतिक क्षेत्र में भी श्री कुमार की तूती दिल्ली में बोलती थी। दोनों व्यापारी नेता जीवन पर्यन्त व्यापारियों के सम्मान की रक्षा के लिए तत्पर रहे।

श्री टण्डन ने कहा कि श्याम बिहारी मिश्रा के निधन के बाद उनकी तेरहवीं 3 मई को ही  उस दिन पूरे उत्तर प्रदेश में नगर, जिला, तहसील स्तर पर व्यापार मण्डल की सभी इकाईयों द्वारा उनकी स्मृति में गरीब, असहाय व जरूरतमंद लोगो को भोजन व फलों का वितरण किया जायेगा। इसी क्रम में सहारनपुर के व्यापारियों की ओर से प्रभु जी की रसोई के प्रांगण में श्री मिश्रा व श्री कुमार की स्मृति में भोजन वितरित किया जायेगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शीतल टण्डन, जिला महामंत्री संजय भसीन, मुकुल मिश्रा, सुशील पाण्डेय एवं जिला कोषाध्यक्ष अनिल गर्ग आदि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button