पीलीभीत

सड़क हादसों में युवक और महिला की मौत

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

पीलीभीत। दो सड़क हादसों में दो लोगों की जान गई। बरखेड़ा बीसलपुर मुख्य मार्ग पर गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार नंदकिशोर (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित किया। चालक ट्रैक्टर को छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने बाइक और ट्रैक्टर को कब्जे में लिया। बरखेड़ा नवाबगंज मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर गिर जाने से पति-पत्नी दोनों घायल हो गए। सीएचसी पहुंचने से पहले ही पत्नी सतानो (60) की मौत हो गई। थाना क्षेत्र के ग्राम सिसैइया निवासी अशोक कुमार राठौर ने बताया कि उसके छोटे भाई नंदकिशोर मजदूरी करते थे। थाना कोतवाली बीसलपुर के गांव साबेपुर मे छोटे भाई नंदकिशोर की ससुराल में उनकी साली मधु की वीरवार को गोद भराई का कार्यक्रम होने के कारण सोमवार को वह अपनी पत्नी पूनम को मायके छोड़कर वापस अपने घर आ गए थे। बुधवार की शाम को करीब 8 बजे उनका छोटा भाई नंदकिशोर दोबारा अपनी ससुराल जाने के लिए घर से मोटरसाइकिल से निकला। जैसे ही उसकी मोटरसाइकिल बरखेड़ा बीसलपुर मार्ग पर गांव पतरासा कुवरपुर के पास पहुंची उसी दौरान बीसलपुर की ओर से तेज गति से गन्ने से लदी आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के बड़े भाई अशोक कुमार की ओर से ट्रैक्टर के चालक के विरुद्ध दुर्घटना की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वरिष्ठ उप निरीक्षक बालक राम ने बताया कि थाना कोतवाली बीसलपुर के गांव अटकोना निवासी गंगा प्रसाद अपनी 60 वर्षीय पत्नी सतानो देवी के साथ बाइक से अपने साढ़ू जनपद बरेली के गांव कुंवरपुर महेश से अपने घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह जनपद बरेली नवाबगंज से कस्बा बरखेड़ा को आने वाले मार्ग पर ग्राम गाजीपुर कुंडा के समीप रपटा पुल के पास पहुंच पाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button