उत्तर प्रदेशगोंडा

हिस्ट्रीशीटर अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार नाजायज चाकू भी बरामद

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

मनकापुर /गोंडा । पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री मे संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांक 01.05.2021 को थाना को0 मनकापुर के उ0नि0 अश्वनी कुमार मय टीम के साथ क्षेत्र भ्रमण में रवाना थे कि मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त दुर्गेश उर्फ आशु को झिलाही बाजार नरेंद्रपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। जामातलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से अल्प्रासेफ की 530 टेबलेट व 01 अदद नाजायज चाकू बरामद किया गया। उक्त अभियुक्त थाना मनकापुर के टाॅप-10 अपराधियों में से एक है। अभियुक्त के विरूद्ध थाना मनकापुर में एन0डी0पी0एस0 एक्ट व आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button