कला-साहित्यविचार
॥ संयम ॥

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
संयम है खुशयाली का मन्त्र
संयम को खुद अपनाईये
खुद को सुरक्षित आप रखें
औरो को भी शांति दिलाईये
काम क्रोध ईष्या द्वेष की
हो रही जग में खेती है
इन फसलो की जहर से बचिये
संयम की बीज दिल में अंकुराईये
संयम को जीवन की मीत बना लो
जीवन में शांति को दे आता है
कलह झंझट से दूरी बनाईये
संयम दुश्मनी से मुक्ति दिलवाता है
गुस्से को मन में विराम दीजीये
सहन करना सीख जाईये
वक्त का मंजर गुजर जायेगा
झंझट से खुद को बचाईये
आपाधापी का यह जीवन है
हर इन्सान परेशान दीखता है
संयम झंझट नाशक अचूक दवा है
संयम को जीवन में अपनाईये
संयम समाज में मान देता है
संयम से बढता है सम्मान
संयम से शांति मिलती है
संयम को दीजीये अब मान
संयम मन को शकून देता है
मौन रहना सिखलाता है
वाद विवाद के जाल से बचाता
समाज में सम्मान दिलाता है।
उदय किशोर साह
मो० पो० जयपुर जिला बाँका बिहार
9546115088




