Site icon Yug Jagran

अंतर्मन

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

कहते हैं कि जिंदगी में 

जब कुछ भी समझ ना आए

फिर अपने आप को थोड़ा बदला जाए

ऐसा करने से शायद 

कुछ थोड़ा बहुत दर्द कम हो जाए

लेकिन हमने खुद को बदला इतना

कि अब अंतर्मन भी बोल उठा

कि मुझको मुझ में थोड़ा तो कुछ

मेरा भी रहने दिया जाए

लेकिन ये दुनियां इतना होने पर भी है खफा

अब ये बात कौन,मेरे इस पागल दिल को समझाए।

करमजीत कौर,शहर-मलोट

जिला-श्री मुक्तसर साहिब,पंजाब

Exit mobile version