Site icon Yug Jagran

अधूरे थे जो

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

लगी हमको जब से, 

तेरी सोहबती लत

ज़माने में सारे 

गलत हो गए हैं।

मैं खामोश और तू 

भी खामोश होती

बिना लब खुले 

दिल्लगी खूब होती

मेरी नजर के 

नज़्म तूने पढ़े हैं

अधूरे जो थे,

तो वकालत किए हैं।

किए कई सफर 

दुनियादारी के हमने

हर इक यार बस 

अपनी माफिक सुनाता

मेरी उँगलियाँ, 

तेरी नाजुक कलाई

मिले सब्र से,

जी रिसालत हुए हैं।

मेरे दर्द की 

सुर्ख सी रौशनाई

तेरे साथ से, 

सात रंग में नहाई

लिए जख्म हैं,

फिर भी हम हँस रहे हैं

यही जुर्म पेशे 

अदालत हुए हैं।

करें किससे शिकवा,

करें क्या शिकायत

मिली लौट के 

खामियां बस किफायत

मेरे मौला अल्फ़ाज़ तेरे हवाले

सुकूँ बारिशें कर 

तवालत हुए हैं।

महिमा तिवारी,शिक्षिका व कवयित्री 

रामपुर कारखाना,देवरिया-उत्तर प्रदेश 

Exit mobile version