चित्रकूट

अरुणोदय संस्थान के द्वारा बनाए गए गौरिहार महिला कृषक उत्पादक समूह से महिला किसानों को मिलेगी राहत

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बाजार के अडहतियों व दलालों के चंगुल में अब नहीं फंसेगी महिला किसान

छतरपुर। छतरपुर की गौरिहार ब्लाक अंतर्गत सरवई मैं अरुणोदय संस्थान एवं सृजन के संयुक्त प्रयास के द्वारा गौरिहार महिला कृषक उत्पादक समूह कार्यशाला का किया गया आयोजन। कार्यक्रम की शुरुआत महिला किसान पार्वती कुशवाहा बेबी शिवहरे एवं मीना अहिरवार ने गणेश जी की प्रतिमा में दीप प्रज्वलित कर भजन के साथ प्रारंभ की।

अरुणोदय संस्थान ने आज के कार्यक्रम में महिला किसानों का उत्पादन उनकी आय एवं उनके उत्पन्न अनाजों का उचित दाम प्राप्त हो बाजार की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके इसके लिए एफपीओ के तहत गौरिहार महिला कृषक उत्पादक समूह का गठन कराकर उनके विलुप्त हो रहे प्राकृतिक अनाजों के उत्पादन को एक सही बाजार प्राप्त हो सके इस उद्देश्य से एक सार्थक प्रयास किया है।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए संस्था के कार्यकर्ता संजय श्रीवास्तव ने महिला किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि आपके खेत में बहुत सारा ऐसा प्राकृतिक उत्पाद भी होता है जिसको आप एफपीओ के माध्यम से बाजार तक पहुंचा सकते हैं जैसे चने की सूखी भाजी, मेथी, हरा धनिया पत्ती, करी पत्ता, एवं भतुआ , इस प्रकार समूह से किसानों को ज्यादा से ज्यादा फायदा मिलेगा।

इसी प्रकार संस्था के कार्यकर्ता सचिन मालवीय ने किसानों का एफपीओ को एफपीओ के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि किस प्रकार महिला किसान अपना प्राकृतिक उत्पाद बाजार में दलिया आते दाल एवं तेल के माध्यम से बेचकर अच्छा लाभ प्राप्त कर सकती हैं।

कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ कार्यकर्ता जय बिहारी घोष ने महिलाओं को प्राकृतिक खेती के माध्यम से बताया कि वह पुनः विलुप्त हो रहे मोटे अनाजों को उत्पन्न कर इस कृषक महिला उत्पादक समूह के द्वारा बेच सकती है जिससे उनको अच्छा लाभ प्राप्त होगा।

कार्यक्रम के अंत में महिला किसानों को प्राकृतिक खेती करने के संदर्भ में शपथ दिलाते हुए कहा गया कि वह अपना ज्यादा से ज्यादा उत्पादन प्राकृतिक ही करेंगे तथा अपने महिला उत्पादक समूह में ही उसे बचेगा तथा महिला कार्यकर्ता सीता ने सभी महिला किसानों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया |

कार्यक्रम में संस्था के कार्यकर्ता जय बिहारी घोष संजय श्रीवास्तव मुकेश तिवारी मिथुन यादव सचिन मालवीय जयेंद्र पटेल शोभा लाल पटेल के साथ आशीष तिवारी राजू तिवारी शीला सीता आशीष पाल विष्णु तिवारी के साथ 50 महिला किसानों ने उपस्थित निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button