Site icon Yug Jagran

आओ सखी झूला झूले

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

आओ सखी झूला झूले

जी भर कर हम जी ले

प्यारे प्यारे सावन के गीत गाए

मस्ती में हम भी झूमें

आओ सखी झूला झूले

भीगी भीगी बारिश की बूंदे

मन को बड़ा हर्षाती बूंदे

कोयल की कू कू सुनकर

गीत सुहाने गाये ये मन

आओ सखी झूला झूले

पक्षी भी सब कलरव करते

सावन के मौसम का लुत्फ उठाएं

कल कलकर बहती नदिया

हरियाली चारों ओर लाए

आओ सखी झूला झूले

धरती भी दुल्हन सी सजती

फूल फूल पर तितली मंडराती

आओ सखी तुम भी सज लो

साजन का नाम दिल पर लिख लो

आओ सखी झूला झूले

सावन की रुत आई  मस्तानी

मेरा मन भी पपीहा सा बोले

सखियों संग मस्ती में डोले

अंबर तक पींग बढाये

आओ सखी झूला झूले

नीतू रवि गर्ग

चरथावल मुजफ्फरनगर उत्तरप्रदेश

Exit mobile version