Site icon Yug Jagran

आखिरी सहारा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बात एक ऐसे परिवार की

जो बड़ी खुशी से , रहते थे

अपनी इच्छा से जीते

और चैन की नींद सोते थे l

बड़ी धूम- धाम से बेटी

बेटी की शादी, कर डाली

लेकिन थोड़े ही दिनों में

बाप की अर्थी उठा ली

क्योंकि बेटी के व्याह के

थोड़े दिन, बाद ही

पिता जी की मौत हो गई l

अब सारी जिम्मेदारी

घर के इक्लौते बेटे, पर आ गई

थोड़ा बहुत कर्ज तो, शादी में

हो ही जाता है, उनके भी हुआ l

धीरे- धीरे सब, सही हो रहा था

बस माँ को, बेटे के ब्याह की थी

कि जल्दी हो जाए, और बहू

आकर घर संभाल ले

क्योंकि पति के बाद

और बेटी की, शादी के बाद

घर सूना सा हो गया था l

उधर किस्मत को ये ना था मंजूर

क्योंकि बेटा मर गया, बेकसूर

उसने घर में ही, फांसी लगा ली

माँ को छोड़,एक नई दुनियाँ बसा ली l

माँ और बेटी, दोनों अकेली रह गई

उस माँ की चीखें, सुनी ना गई

सुन कर दुख उस माँ का

मानो, धरती हिल गई l

माँ का जरा भी ख्याल ना आया

रह गया बेटा, फंदे पर, लटका, लटकाया

उस माँ का अब कौन, बनेगा सहारा

क्योंकि उसपर, तो भगवान को भी

तरस नहीं आया l

मैं ये सोचती हूँ हरदम, कि क्यूँ

इंसान इतना , कमजोर हो जाता है

कि आत्महत्या करते, अपने

माँ बाप का, जो होगा

वो दुख नज़र नहीं आता है

क्यूँ  ? रुला देते हैं ये बच्चे

उनकी जिंदगी के, रहते दिनों को

जबकि उनको पता है

कि हम ही हैं, इनके जीने का एकमात्र सहारा l

करमजीत कौर, मलोट, जिला श्री मुक्तसर साहिब, पंजाब

Exit mobile version