Site icon Yug Jagran

आग_ही_आग

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

धर्म के नाम पर पूरे शहर में उपद्रव मचा हुआ था।इंसानियत भूल आदमी आदमी को ही काट रहा था।मन में रोष इस कदर भरा हुआ था कि जहां अन्य धर्म का कोई जन दिखाई दे, बस जान ले लो। ऐसे खौफनाक माहौल में भी प्रभजोत ने अपनी जान की परवाह न करते हुए जैसे तैसे छुपते छुपाते शिखा और उसके पति,जो अपने घर के रास्ते में ही थे,को अपनी छोटी सी दुकान में पनाह दी।शिखा और उसके पति ने धर्म भेद भुलाकर और मानवता की मिसाल कायम कर एक साथ तीन जानें बचाने के लिए प्रभजोत का हाथ जोड़कर धन्यवाद किया।जी हां,शिखा 5 माह के गर्भ से थी।

पिंकी सिंघल,
दिल्ली

Exit mobile version