Yug Jagran

आजाद, तिलक, सहगल को नमन करते हुए अर्पित की श्रद्धांजली

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

छिवलहा,फतेहपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत राजकीय माध्यमिक विद्यालय अकबरपुर चोराई में आज चन्द्रशेखर आजाद, लोकमान्य बालगंगाधर तिलक की जयंती मनाई गई और आजाद हिन्द फौज की सेनानी कैप्टन लक्ष्मी सहगल की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद द्विवेदी, शिक्षक अवध किशोर, मनीष सिंह, राजेश मौर्य आदि ने चंद्रशेखर आजाद के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किए। शिक्षक राजेश जी ने ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से छात्रों को तीनों स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में जानकारी दी और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान को याद किया।