Site icon Yug Jagran

आदमी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

आदमी अमर है,,अजर है
क्योंकि वह मरता नही,
बार-बार लेता है जन्म
नई आकक्षाओं मे !!

आदमी नश्वर है
क्योंकि
यही आकाक्षाएं
कभी जीने नहीं देती,
वह मरता है
पल-पल
इन्हीं आकाक्षाओं में !!

औऱ,
आदमी…
सिर्फ “आदमी” है,
क्योंकि
वह हो ही नहीं सकता
इससे अधिक…. !!

नमिता गुप्ता “मनसी”
मेरठ, उत्तर प्रदेश

Exit mobile version