Site icon Yug Jagran

उद्योगपतियों से मिलकर अग्निपथ और अग्नवीर जैसी योजना ला रही है बीजेपी – अखिलेश यादव

कन्नौज दौरे पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

अजय दुबे  कन्नौज

कन्नौज । पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कन्नौज अपने दौरे पर पहुंचे जहां पहले छिबरामऊ में पार्टी कार्यकर्ता रामप्रकाश शाक्य के निधन पर उनके घर पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दी ।उसके बाद जलालाबाद के पूर्व ब्लाक प्रमुख रजनीकांत यादव के आवास पर पहुंचे और वहां रजनीकांत से हाल चाल जाना । आपको बता दे कि कुछ दिन पूर्व सपा नेता रजनीकांत की अवैध निर्माण पर जिला प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए उसे ध्वस्त कर दिया था । कयास लगाया जा रहा कि यह भी आने की वजह हो सकती । रजनीकांत के आवास पर अखिलेश यादव लगभग तीन बजे अपने काफिले के साथ पहुंचे और वहां भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सपा कार्यकर्ता इधर उधर भटकते रहे वह अपने नेता पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नजदीक भी नहीं पहुंच सके । यहां तक कि रजनीकांत के आवास पर उनके परिजनों एवं पार्टी के जिलाध्यक्ष के अलावा कोई भी उनके नजदीक नहीं पहुंच सका आम कार्यकर्ता तो उनके आस पास तक नहीं पहुंच सका । वहीं रास्ते में उनका काफिला रुकने पर एक युवक अखिलेश यादव की कार की ओर हाथ मिलने के लिए आगे बढ़ा तो वहीं साथ में चल रहे कमांडो ने उसे धुन दिया । आम कार्यकर्ता अपने नेता की एक झलक पाने के लिए बेताब रहा और उसे मायूस होकर वापस घर जाना पड़ा ।वही कन्नौज से आए पार्टी के दिग्गज नेता भी रजनीकांत के आवास पर अखिलेश यादव से नहीं मिल सके वाह भी जब काफिला रास्ते में रुका तब उनकी मुलाकात हुई।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने छिबरामऊ में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि देश का संविधान और कानून बुलडोजर को रोकेगा ।

कभी भी कोई सच्चा हिन्दू दूसरे धर्म के खिलाफ नही बोल सकता। बीजेपी सरकार दल,जाति और धर्म देखकर काम कर रही है । अग्निपथ जैसी योजना ला रहे हैं । जो फौज में टैम्परेरी नौकरी ला रहे है । किसी नौजवान से पूँछिये की आप टैम्परेरी नौकरी करोगे ।  फौज के सम्मान को गिरा रहे हैं।उद्योगपतियों से मिलकर अग्निपथ और अग्नवीर जैसी योजना ला रही है बीजेपी यह न तो युवाओं के हित में है और न आम जनता के।

Exit mobile version