Yug Jagran

उप जिलाधकारी ने स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

मसकनवा /गोण्डा। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मसकनवा के जर्जर भवन की मरम्मत कार्य और कोविड टीकाकरण को देखने उपजिलाधिकारी मनकापुर हीरालाल यादव स्वास्थ्य केन्द्र पहुँच कर निरीक्षण किया ।स्वास्थ्य केन्द्र हो रही मरम्मत कार्य की धीमी गति को और तेजी लाने के लिए सहायक खण्ड़ विकास अधिकारी पंचायत नन्द लाल राम को निर्देश दिया।और कहा जिलाधिकारी गोण्डा के निर्देशानुसार तय समय में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का सब कार्य जो ब्लाक स्तर का है पूरा हो जाना चाहिए। उपजिलाधिकारी मनकापुर ने कहा कि यह स्वास्थ्य केन्द्र इस क्षेत्र के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है और यहां हर सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए ।