Site icon Yug Jagran

उलझन

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

उलझन भरी है जिंदगी ,सुलझ जाएंगी ,

पतला सा धागा है धैर्य  ,सुलझ जाएगी।

प्रेम और हौसला से, बस तू चलता जा,

मुसीबत तेरी बस, यूं ही टल जाएगी।

उलझन भरी जिंदगी ,किस की नहीं बता,

सोच तेरे मन की है, बदल जाएंगी।

मत रख मन मै बैर,किसी के लिए,

सहज भाव से ,जिंदगी निकल जाएगी।

उलझन बड़ी है ,खुद को पहचानने में,

बस ढूंढने मंदिर मस्जिद में, चल जाएगी।

खुशियां तो तेरी ,तेरे सामने खड़ी है,

सुन खनक उनकी ,दूर तलक जाएगी।

उलझने  बहुत आज भी, नज़र आ रही है,

थोड़ी मुस्कान से बिखेर  दें,बदल जाएंगी।

हंसेगा तू तो, सारी कायनात हंसेगी,

सारे जहां में ,मुस्कान खिल जायेगी।।

रचनाकार ✍️

मधु अरोरा

Exit mobile version